Bihar B.Ed Admission 2025: फॉर्म जल्द ही समाप्त, नई परीक्षा तिथि घोषित | आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और फीस की पूरी जानकारी

5/5 - (1 vote)

Bihar B.Ed 2025 Admission: बिहार बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar B.Ed CET 2025) का आयोजन LNMU, दरभंगा के द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी व निजी कॉलेजों में B.Ed पाठ्यक्रम में दाखिला होता है। 2025 के लिए फॉर्म 4 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और परीक्षा की तिथि 28 मई निर्धारित की गई है।

Bihar B.Ed CET 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू04 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क)27 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)28 अप्रैल से 2 मई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि18 मई 2025
प्रवेश परीक्षा की तिथि28 मई 2025

Also Read:

NEET PG 2025 Registration Form | Online Step-by-Step Guide
Bihar B.Sc Nursing Admission 2025: सरकारी कॉलेज में फ्री नर्सिंग कोर्स का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
BCECE [LE] Lateral Entry Admission 2025: इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल कोर्स में नामांकन का सुनहरा अवसर
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Extended: 19838 पदों पर बंपर भर्ती, फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी
UKSSSC Assistant Development Officer भर्ती 2025 | 45 पदों पर भर्ती शुरू, Economics, B.Com और Agriculture वालों के लिए बड़ी भर्ती
Bihar Female Driver and Conductor Recruitment 2025 – 10वीं पास के लिए 275 पदों पर नौकरी, ऑफलाइन आवेदन शुरू
Tata Steel Recruitment 2025: 10वीं/12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन करें बिल्कुल फ्री में

Bihar B.Ed 2025 – पात्रता (Eligibility)

  • शैक्षणिक योग्यता (General):
    • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री।
  • SC/ST/BC/EBC/Divyang उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम 45% अंक।

Bihar B.Ed 2025 – आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क (₹)
सामान्य (General)₹1000
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / महिला / EWS / दिव्यांग₹750
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति₹500

नोट: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) से किया जाएगा।

Bihar B.Ed CET 2025 – परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा प्रकार: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • प्रश्नों की संख्या: 120
  • अंक: 120 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं है
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य अंग्रेजी / संस्कृत1515
सामान्य हिंदी1515
तार्किक विवेचना (Reasoning)2525
सामान्य जागरूकता (GA)4040
शिक्षण-अधिगम पर्यावरण2525
कुल120120

Bihar B.Ed 2025 – चयन प्रक्रिया

  1. लिखित प्रवेश परीक्षा (CET)
  2. रैंक के आधार पर काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट
  3. प्रवेश (Admission) कॉलेज में रिपोर्टिंग के साथ

Bihar B.Ed 2025 – कैसे करें आवेदन?

स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  2. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. खुद को रजिस्टर करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID भरें)।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  7. फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Bihar B.Ed Admission 2025 – जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन)
  • 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से पेमेंट करने की सुविधा

Bihar B.Ed 2025 – महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटbiharcetbed-lnmu.in
आवेदन करने का सीधा लिंकApply Online
नोटिफिकेशन डाउनलोड PDFDownload Here

FAQs – Bihar B.Ed 2025

प्र.1: बिहार बी.एड 2025 की परीक्षा कब होगी?

उ: परीक्षा 28 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

प्र.2: क्या अन्य राज्य के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

उ: हां, अन्य राज्य के छात्र भी इस फॉर्म को भर सकते हैं।

प्र.3: क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

उ: नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

प्र.4: क्या यह परीक्षा ऑनलाइन होगी?

उ: नहीं, परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) होगी।

प्र.5: आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?

उ: शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

Bihar B.Ed Admission 2025
Bihar B.Ed Admission 2025: फॉर्म जल्द ही समाप्त, नई परीक्षा तिथि घोषित | आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और फीस की पूरी जानकारी

Scroll to Top