UPSSSC PET 2025 ऑनलाइन फॉर्म: पात्रता, फीस व आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप-C भर्तियों के लिए गेटवे मानी जाती है। इस लेख में आपको UPSSSC PET 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी – जैसे कि क्या है PET, क्यों जरूरी है, इसकी वैधता कितनी है, फीस, योग्यता और आवेदन कैसे करें।


UPSSSC PET 2025 क्या है और क्यों जरूरी है?

PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप-C भर्तियों का प्रवेश द्वार है। यदि आप यूपीSSSC की किसी भी आगामी वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको PET देना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण बातें:

  • PET परीक्षा पहली बार 2021 में शुरू की गई थी।
  • 2024 में PET आयोजित नहीं हुई थी।
  • PET 2025 की वैधता अब तीन वर्षों के लिए होगी।
  • इस परीक्षा के बिना आप UPSSSC की किसी भी Group-C पोस्ट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, चाहे आपकी शैक्षणिक योग्यता पूरी हो।

UPSSSC PET 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 जून 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि17 जून 2025
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथिजल्द अपडेट होगा
परीक्षा की संभावित तिथिजल्द घोषित होगी

UPSSSC PET 2025: आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी₹185
अनुसूचित जाति / जनजाति₹95
दिव्यांग (PWD)₹25

UPSSSC PET 2025: पात्रता (Eligibility)

मानदंडविवरण
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमाअधिसूचना में स्पष्ट
अन्यउत्तर प्रदेश के निवासी को वरीयता

नोट: PET पास करने मात्र से आप नौकरी के लिए योग्य नहीं हो जाते। संबंधित वैकेंसी की योग्यता और अन्य शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।


UPSSSC PET 2025: वैधता

  • PET 2025 की परीक्षा पास करने के बाद यह प्रमाण पत्र 3 वर्षों तक वैध रहेगा।
  • जिन उम्मीदवारों ने PET 2021, 2022 या 2023 में परीक्षा दी थी, वे 2025 की भर्तियों के लिए अमान्य माने जाएंगे। उन्हें फिर से PET 2025 देना होगा।

फिर PET देने से फायदा क्या है?

PET क्वालीफाई करने के बाद ही आप UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली विभिन्न ग्रुप-C पोस्ट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे:

  • लेखपाल
  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
  • ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO)
  • कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk)
  • टेक्नीशियन, आदि।

इन पदों की भर्ती में जब आप चयनित होते हैं, तब आपकी पोस्ट के अनुसार सैलरी तय होती है।


उदाहरण के तौर पर कुछ ग्रुप-C पोस्ट्स की संभावित सैलरी:

पद का नामवेतनमान (Pay Scale)प्रारंभिक सैलरी (लगभग)
लेखपाल₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,000₹25,000 – ₹29,000
ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO)₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-3)₹25,000 – ₹30,000
जूनियर असिस्टेंट₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,000₹22,000 – ₹26,000
कनिष्ठ लिपिक₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-2)₹22,000 – ₹28,000
  • PET केवल एक पात्रता परीक्षा है, जिससे आप भविष्य में यूपी सरकार की ग्रुप-C भर्तियों के लिए योग्य बनते हैं।
  • इसकी कोई अलग से सैलरी नहीं होती
  • PET पास करने के बाद, जब आप किसी भर्ती में चयनित होते हैं, तभी आपको सरकारी नौकरी की सैलरी मिलती है, जो पद के अनुसार अलग-अलग होती है।

UPSSSC PET 2025 फॉर्म भरने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप गाइड)

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: http://upsssc.gov.in
  2. ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
  3. यदि आपने PET 2022 में आवेदन किया था, तो “Yes” चुनें और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें – आपकी पुरानी डिटेल्स ऑटोमेटिकली भर जाएंगी।
  4. यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “No” चुनें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  5. पर्सनल डिटेल्स भरें:
    • नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि (10वीं सर्टिफिकेट के अनुसार)
    • डोमिसाइल स्थिति, फ्रीडम फाइटर/Ex-Serviceman/Divyang/खिलाड़ी से संबंधित जानकारी
  6. कैटेगरी और जिला चुनें
  7. शैक्षणिक विवरण भरें – न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  8. मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें
  9. एंप्लॉयमेंट डिटेल्स – यूपी में वर्तमान या पूर्व नौकरी संबंधी जानकारी
  10. फीस का भुगतान करें – ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से
  11. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें

UPSSSC PET 2025 महत्वपूर्ण लिंक


यदि आप उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो UPSSSC PET 2025 का फॉर्म जरूर भरें और इसे गंभीरता से लें क्योंकि यह आने वाले वर्षों की सभी भर्तियों की पहली सीढ़ी है।

FAQs – UPSSSC PET 2025

Q. क्या PET 2021/2022/2023 वाले इस बार भी मान्य होंगे?

नहीं, PET 2025 देना अनिवार्य है। पुराने PET स्कोर अब मान्य नहीं होंगे।

Q. क्या PET देने के बाद सीधे नौकरी मिल जाती है?

नहीं, PET केवल पात्रता परीक्षा है। इससे आपको आगे की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Q. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन उन्हें यूपी के निवासी उम्मीदवारों की तुलना में वरीयता कम मिलती है।

Q. परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

इसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी।

UPSSSC PET 2025

Scroll to Top